Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि वे भारत के एकीकरण के प्रमुख सूत्रधार थे, जिन्होंने देश के शुरुआती वर्षों में उसकी दिशा तय की।

President, Prime Minister and many other leaders paid tribute to Sardar Patel.

सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता, सुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। पीएम मोदी ने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सीआरपीएफ और बीएसएफ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया। पीएम मोदी ने उनकी याद में केवड़िया में विशाल स्मारक बनवाया।

साल 2018 में गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास केवड़िया में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण हुआ था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस दिन को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। उन्होंने न केवल भारत की सीमाओं को बल्कि भारत की आत्मा को भी जोड़ा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !