देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए वोटिंग जारी है। देश के सभी राज्य के विधायक तथा सांसद मतदान कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना मत डाल दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में अपना वोट डाल दिया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से संसद का सर्वाधिक उपयोग करने का अनुरोध किया और कहा है कि वे खुले मन से विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं वाद विवाद करें एवं जरूरत पड़ने पर आलोचना भी करें ताकि नीति और निर्णयों में बहुत ही सकारात्मक योगदान मिल सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया