Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया है महिलाओं का मान – अर्चना मीना

दौसा में आयोजित हुआ मातृशक्ति सम्मेलन

देश की बहनों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा भेंट की गई योजनाओं पर आधारित ‘बहनों के भाई नरेंद्र मोदी पुस्तक’ का हुआ लोकार्पण

देश के हितार्थ प्राचीन काल से महिलाएँ सदैव अति महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका में रही हैं – अर्चना मीना

दौसा:- जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अर्चना मीना द्वारा संकलित बहनों के भाई नरेंद्र मोदी पुस्तक का लोकार्पण किया गया। सम्मेलन में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक एवं स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय सह-महिला प्रमुख अर्चना मीना ने कहा कि स्त्री सर्व शक्तिमान है, बहती धारा का वेग बदल देने की उसमें शक्ति भी है और साहस भी।

 

 

इसीलिए देश के हितार्थ प्राचीन काल से महिलाएँ सदैव अति महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका में रही हैं। चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, उन्नति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने की बागडोर देशवासियों के हाथ में सौंपने का समय है। योग्य को चुनने और अयोग्य को नकारने का समय है और इसमें मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। अर्चना ने कहा कि नेतृत्व की बागडोर उसके हाथ में शोभा देती है जिसकी दृष्टि और संवेदनशीलता उस व्यक्ति के संघर्षों और समस्याओं को देख कर अनुभव कर सके जो स्वयं अपनी कठिनाइयों को दूर नहीं कर सकता हो।

 

 

Prime Minister Narendra Modi has increased the respect of women – Archana Meena

 

 

 

 

वर्षों के अंतराल के पश्चात आज देश को सौभाग्य से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा ही नेतृत्व प्राप्त हुआ है। अर्चना मीना ने कहा कि संघर्ष को जीवन का अभिन्न अंग मान कर जीने वाली देश की बहनों के लिए मोदी जी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के रूप में ऐसी भेंट दी है कि जिसने महिलाओं का मान बढ़ाया है और इसी कारण बढ़ा है देशवासी उनकी बहनों के हृदय में मोदी जी के प्रति सम्मान। भारतीय जनता पार्टी ने हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने में अद्वितीय कार्य किया है।

 

 

 

अर्चना ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये योजनाऐं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बहनों और हमारी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत बेटियों तक अधिक से अधिक प्रचारित एवं प्रसारित करने में एक लघुप्रयास के विचार से मैंने इन्हें एक पुस्तक “बहनों के भाई नरेंद्र मोदी” में संकलित कर मैंने मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के लिए कृतज्ञ भाव से धन्यवाद प्रेषित किया है और मेरा प्रयास है कि इन योजनाओं की जानकारी अधिकाधिक बहनों तक पहुँच सके।

 

 

 

 

अर्चना ने कहा कि मैं सभी वरिष्ठजनों एवं असंख्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिनके माध्यम से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं। इस अवसर पर उपस्थितजन को अर्चना ने अपने द्वारा संकलित प्रधानमंत्री द्वारा उनके कार्यकाल में किए गए छप्पन ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित पुस्तक “56 शंखनाद” भी भेंट की। जिसका विमोचन प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से हुआ था।

 

 

 

इस दौरान अर्चना ने अपील करते हुए कहा कि भाजपा को पुनः विजयी बना कर हमारे महान देश का भविष्य पुनः मोदी जी के सुरक्षित एवं सशक्त हाथों में सौंपें। इस अवसर पर भाजपा दौसा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना की पुत्रवधु ओमवती मीना, सुमित्रा चौधरी, उर्मिला जोशी, किरण डोरिया, पंडित राधेश्याम शर्मा, डॉ. रतन तिवाड़ी, विपिन जैन सहित भारतीय जनता पार्टी, स्वावलंबी भारत अभियान व स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !