Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर-जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रोड शो, मतदान से पहले राजस्थान के 6 से ज्यादा दौरे करेंगे 

जयपुर: विधानसभा चुनावों को लेकर दीपावली बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में मैराथन दौरे होंगे। पश्चिमी से लेकर पूर्वी राजस्थान तक पीएम मोदी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं जयपुर और जोधपुर में मतदान से दो दिन पहले मोदी के रोड शो भी होंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की कमान पीएम मोदी ने अपने हाथ में ले रखी है। यहीं वजह है कि वोटिंग से 10 दिन के अंदर मोदी के राजस्थान में 6 से ज्यादा दौरे होंगे। इस दौरान पीएम एक दिन में दो-दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

 

भरतपुर-नागौर में एक दिन में सभाएं

मोदी के प्रस्तावित दौरों के अनुसार दीपावली बाद पीएम15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके दो दिन बाद 18 नवंबर को एक ही दिन में भरतपुर और नागौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 20 नवंबर को पाली में पीएम मोदी की जनसभा प्रस्तावित है।

जयपुर और जोधपुर में पीएम मोदी के होंगे रोड शो, इस दौरान परकोटा क्षेत्र में मोदी ओपन जीप में करेंगे लोगों का अभिवादन स्वीकार

जयपुर और जोधपुर में पीएम मोदी के रोड शो होंगे। इस दौरान परकोटा क्षेत्र में मोदी ओपन जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

 

Prime Minister Narendra Modi will do road show in Jaipur-Jodhpur

 

जयपुर और जोधपुर में होंगे रोड शो

जनसभाओं के अलावा जयपुर और जोधपुर में मोदी का रोड शो प्रस्तावित है। इसके तहत 22 नवंबर को जयपुर में पीएम का परकोटा क्षेत्र में रोड शो हो सकता है। इस दौरान मोदी ओपन जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इसी तरह 23 नवंबर को मोदी का जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित है। जोधपुर में भी पीएम मोदी का पुराने शहर में रोड शो होगा। जयपुर और जोधपुर में पुराने शहर का अपना महत्व है। यहां रोड शो करके मोदी पूरे शहर को साधने की कोशिश करेंगे।

 

एक साल से लगातार हो रहे मोदी के दौरे

पिछले 12 महीने में पीएम मोदी 11 बार राजस्थान आ चुके हैं। इसकी शुरुआत 30 सितंबर 2022 को हुई थी। जब प्रधानमंत्री अंबा माता के दर्शन करने आए थे। उस समय वह सिरोही जिले के आबूरोड भी आए थे। दूसरी बार पीएम मोदी 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए। तीसरी बार 8 जनवरी 2023 को मोदी भीलवाड़ा दौरे पर आए और गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे। 12 फरवरी 2023 को मोदी दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए थे। 10 मई 2023 को पीएम मोदी ने नाथद्वारा और आबूरोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया था। 31 मई 2023 को मोदी ने अजमेर में बीजेपी के महा जन संपर्क अभियान की शुरुआत की थी। 8 जुलाई को बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण और 24 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था। इसके बाद मोदी ने 27 जुलाई को सीकर में जनसभा को संबोधित किया था। 25 सितंबर को जयपुर में पीएम मोदी की सभा हुई थी। 2 अक्टूबर को सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के बाद वहां जनसभा को संबोधित किया था। वहीं इसी महीने 9 नवंबर को पीएम मोदी ने उदयपुर में पॉलिटिकल रैली को संबोधित किया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !