विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 16 फरवरी को संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला कलेक्टर डाॅ. खुशाल यादव ने उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी को विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर एवं उपखण्ड अधिकारी खण्डार जयन्त कुमार को विधानसभा क्षेत्र खण्डार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर संवाद कार्यक्रम आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन 16 फरवरी को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर एवं विधानसभा क्षेत्र खण्डार का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार में होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया