Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रदेश को मिलेगी 1000 किमी. स्टेट हाईवे की सौगात – दिया कुमारी

प्रदेश में 1000 किमी के स्टेट हाईवे का निर्माण किया जायेगा। लगभग 2000 करोड़ की लागत से आगामी 3 वर्ष मे यह कार्य किये जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में मजबूत सड़क तंत्र स्थापित करने की दिशा में यह 1000 किमी के स्टेट हाईवे मील का पत्थर साबित होंगे। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों की सीधी कनेक्टिविटी बडे़ बाजारों एवं एक्सप्रेस वे तक होगी। इससे प्रदेश के दूर-दराज के लोगों को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए अति उत्तम सड़क कनेक्टिविटी प्राप्त होगी साथ ही कृषकों की पहुंच बड़े बाजारों तक सीधी होने से मोदी जी की गारंटियों को मूर्त रूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में पूरी कर्मठता से काम कर रही है।

 

The state will get 1000 km. Gift of State Highway - Diya Kumari

 

28 फरवरी से 08 मार्च तक दौरे पर रहेगा विश्व बैंक मिशन-

अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बताया कि परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए विश्व बैंक मिशन 28 फरवरी से 08 मार्च तक प्रदेश के दौरे पर रहेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान स्टेट हाईवे ऑथरिटी के माध्यम से इन सड़कों का निर्माण करवाया जायेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी 3 वर्ष में यह कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !