Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

निजी चिकित्सालय नियमित रूप से रहेंगे खुले

कोविड-19 को महामारी घोषित किये जाने की स्थिति को देखते हुए जनहित एवं मानव जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2020 तक पूर्णतः बन्द (लॉकडाउन) घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों में चिकित्सालय एवं चिकित्सा आपूर्ति एवं समस्त चिकित्सा सेवाओं को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है। जिले के नागरिकों को जीवन रक्षक/सामान्य रोगों के परामर्श एवं निदान के लिए निजी चिकित्सा सेवाओं का भी नियमित लाभ मिलना अत्यावश्यक है।

Private hospitals open regularly india lock down
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाड़िया ने राजस्थान ऐपिडेमिक डिजीजेज एक्ट 1957 की धारा (2) तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, की धारा 34(ई) व 34 (एम) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश दिए कि सवाई माधोपुर जिले की राजस्व सीमाओं में स्थित समस्त निजी चिकित्सालय नियमित रूप से खुले रहेंगे। समस्त निजी चिकित्सालय किसी मरीज/रोगी को चिकित्सकीय परामर्श देने जांच एवं परीक्षण करने तथा आवश्यकता होने पर भर्ती करने से इंकार नहीं करेंगे। समय पर रोगी/मरीज को चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिलने तथा उसके जांच एवं परीक्षण नहीं होने पर उसकी जान भी जा सकती है।
आदेश की पालना नही करने पर संबंधित निजी चिकित्सालय/मालिक/संचालक के विरूद्ध राजस्थान ऐपिडेमिक डिजीजेज एक्ट 1957 की धारा (3), भारतीय दण्डसंहिता की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा 5 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसके अनतर्गत दो वर्ष के कारावास की सजा का प्रावधान है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !