Wednesday , 2 April 2025
Breaking News

वायनाड की रैली में प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा

वायनाड: वायनाड लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने सांसदीय क्षेत्र में पहली जनसभा की है। आज शनिवार को प्रियंका गांधी ने केरल के निलांबुर में एक जनसभा को संबोधित किया है। उनके साथ उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आप सभी को मुझे अपना सांसद बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।

Priyanka Gandhi Wayanad rally News 30 Nov 24

संसद में आपके प्रतिनिधि के रूप में, मैं आपकी आवाज को बुलंद करूंगी। प्रियंका ने वायनाड में कुछ दिनों पहले हुए भूस्खलन का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी किसी भी सीमा का सम्मान नहीं करती है। बीजेपी के लिए जनता, नियम और लोकतंत्र कोई मायने नहीं रखते हैं। हमारी लड़ाई संविधान पर आधारित है जिससे हमारे देश का निर्माण हुआ है। वायनाड के पूर्व सांसद और लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी जनसभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं मुंडक्कई और चूरलमाला भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार पर त्रासदी के पीड़ितों की मदद के लिए दबाव बनाएंगे। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी और गौतम अदानी का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में, हम एक राजनीतिक विचारधारा से लड़ रहे हैं।

हम भावनाओं, संवेदनाओं, स्नेह और प्रेम की बात करते हैं, जबकि वे घृ*णा, क्रोध, विभाजन और हिं*सा को बढ़ावा देते हैं। हम लोगों की बात सुनने और विनम्रता के महत्व पर जोर देते हैं, जबकि वे अहंकारी व्यवहार करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। हालांकि, पीएम मोदी कहते हैं कि अडानी के साथ हर दूसरे भारतीय से अलग व्यवहार किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Earthquake in Myanmar News update 29 March 2025

म्यांमार में 1002 लोगों की हुई मौ*त, 2300 से अधिक लोग घायल

म्यांमार: म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप के कारण अब तक कम से कम 1002 …

The third installment for Hajj Pilgrimage-2025 will be deposited by April 3

हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा

जयपुर: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, …

India sent help after the earthquake in Myanmar

म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद

नई दिल्ली: म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने उन्हें मदद भेजी है। भारतीय …

Amit Shah reaction on Rahul Gandhi's statement that he is not allowed to speak in Parliament

राहुल गांधी के ‘संसद में बोलने नहीं दिया जाता वाले’ बयान पर अमित शाह क्या बोले

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सदन में नहीं बोलने दिया जाता …

After Myanmar and Thailand, now earthquake hit this country too

म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब इस देश में भी आया भूकंप

अफ़ग़ानिस्तान: म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब अफ़ग़ानिस्तान में शनिवार की सुबह लगातार दो भूकंप …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !