Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीटीईटी की आवेदन तिथि बढ़ाई

ptet b.ed. application form date extended

दो वर्षीय बी.एड 4 वर्षीय, बी.ए. बी.एड/बी.एस.सी. बी.एड 2019 परीक्षा हेतु आवेदन की तिथि 15 मार्च 2019 से बढ़ा कर 6 अप्रैल 2019 कर दी गई है। पी.टी.ई.टी. 2019 सवाई माधोपुर जिला समन्वयक डॉ. मोहम्मद नईम (विभागाध्यक्ष उर्दू, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर) ने सूचित किया कि विश्वविद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं तथा छात्रों की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए आवेदन भरने की तिथि को 15 मार्च 2019 से बढ़ाकर 6 अप्रैल किया जा रहा है ताकि परीक्षा में संलग्न विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित न रह जाएं।
डॉ. मोहम्मद नईम ने बताया कि इस वर्ष 4 वर्षीय बी.ए. बी.एड/ बी.एस.सी. बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु छात्रों का बड़ा आकर्षण है और इस हेतु बड़ी संख्या में आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जो छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे वे 6 अप्रैल तक आवेदन कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। यह आवेदन करने का अन्तिम अवसर है, इसके बाद आवेदन की तिथियों में कोई अभीवृद्धी नहीं की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !