नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने ह*मला करने की कोशिश की। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों को बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज उनके आगे रखे और फिर उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। उस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
सचदेवा ने कहा कि फिलहाल ह*मला करने वाले के बारे में अधिक जानकारी नहीं है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता को चोट लगने के बारे में सचदेवा ने कहा कि जो लोग प*त्थर या थ*प्पड़ की बात कर रहे हैं वह मनगढ़ंत है। लेकिन संभव है कि किसी टेबल का कोना उनके सिर पर लगा हो। उस व्यक्ति ने हाथ पकड़कर सीएम को खींचने की कोशिश की थी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हम*लावर को काबू में किया और उससे पूछताछ की जा रही है।
मुख्यमंत्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी सांसद एम. टैगोर ने एएनआई से कहा कि सीएम की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस अपने फर्ज को निभाएगी। शिव सेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये घटना बेहद शर्मनाक और दुखद है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आज की घटना इस बात की पोल खोलती है कि दिल्ली में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
