वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र में हिण्डौन-गंगापुर सिटी मार्ग में आए दिन जाम होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से वाहनों की काफी बड़ी लाइन लग जाती है। लगभग प्रतिदिन होने वाली इस समस्या से जहां आमजन परेशान है वहीं स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया