Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ग्राम पंचायत स्तर पर भी खुलेंगे सार्वजनिक पुस्तकालय 

जयपुर: शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में शनिवार को आयोजित राज्य पुस्तकालय समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में सार्वजनिक पुस्तकालयों के विकास एवं सुदृढीकरण हेतु राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता द्वारा दी जा रही सहायता के अन्तर्गत प्रदेश में अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी सार्वजनिक पुस्तकालय शुरू किए जाने का अहम निर्णय लिया गया है।

 

 

Public libraries will also be opened at the Gram Panchayat level In rajasthan

 

 

इस योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में भरतपुर एवं जोधपुर जिलें मे 50-50 सार्वजनिक ग्राम पंचायत पुस्तकालय खोले जाने है, जो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरकारी भवन में शुरू होंगे। इनमें 20 विद्यार्थियों के बैठने हेतु कम्प्यूटर व चरित्र निर्माण एवं कैरियर निर्देशन का साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में उपस्थित राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान के महानिदेशक डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत पुस्तकालयों का विस्तार कर अगले चरण में राजस्थान के सभी जिलों की ग्राम पंचायत स्तर तक इन्हें खोलने की योजना बनाई जायेगी।

 

 

 

 

बैठक में वर्ष 2024-25 हेतु सार्वजनिक पुस्तकालयों के भवन निर्माण, विस्तार, सौलर प्लांट, फर्नीचर एवं राज्य व मण्डल स्तरीय सेमीनारों पर प्रतिष्ठान की योजनान्तर्गत आर्थिक सहायता पर भी चर्चा हुई। इसके तहत प्रतिष्ठान द्वारा राज्य को कुल 3.42 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत की गई जिसमें राज्याशं के रूप में 137 लाख रुपए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !