Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सीमा मीना को मिली कर्मचारी चयन आयोग स्नातक लेवल में जनजाति में 14 वीं रैंक

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के उपखंड मलारना डूंगर कस्बे के ग्राम पंचायत गंभीरा की बेटी सीमा मीणा ने हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा घोषित किए गए स्नातक लेवल के अंतिम परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया सामान्य वर्ग में 764वीं तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में 14वीं रैंक प्राप्त करके गंभीरा गांव का नाम रोशन किया है। अब सीमा मीना भारत सरकार के सीजीएसटी, सेन्ट्रल एक्साईज एवं कस्टम विभाग में इंसपेक्ट पद पर अपनी सेवा देगी।

 

Seema Meena got 14th rank in tribal category in SSC Graduate Level Sawai Madhopur News

 

 

 

सीमा मीणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मम्मी पापा के साथ-साथ अपनी बड़ी बहन सलोनी मीना को दिया है। सलोनी मीना पहले ही कर्मचारी चयन आयोग में चयनित हो चुकी है और अभी हाल ही में मुंबई में कस्टम इंस्पेक्टर पद पर अपनी सेवा दे रही है। सीमा मीणा के पिताजी भरत लाल मीना (बाबूजी) रेलवे में कर्मचारी है और उनकी मां बादाम देवी ग्रहणी है।

 

 

 

सीमा मीणा की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण लोग उनकी सफलता पर अपनी बेटी को बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सफलता हमारे गांव की लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी और आने वाले दिनों में और भी कई लड़कियां अपनी सफलताएं प्राप्त करते हुए आने वाले दिनों में अपने गांव का नाम रोशन करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !