जयपुर: प्रदेश में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 नवम्बर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा निःशुल्क पिलायी जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो रोग से प्रतिरक्षा देने वाली “दो बूंद जिंदगी” की नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य पिलाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि भारत में पिछले 14 साल में पोलियो का एक भी नया केस दर्ज नहीं किया गया है और भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पोलियो एक संक्रामक रोग है और पड़ोसी देशों में पोलियो संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखकर ही सम्पूर्ण प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान आयोजित कर सभी लक्षित बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा पिलाई जाएगी।
निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि 23 नवम्बर, रविवार को पोलियो बूथ पर दवा पिलाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी और अगले दो दिन स्वास्थ्यकार्मिक घर-घर जाकर किसी कारणवश बूथ पर दवा पीने नहीं आने वाले बच्चों को दवा पिलाएंगे। उन्होंने बताया कि लक्षित लगभग 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में 58 हजार 823 पोलियो बूथ स्थापित किये जायेंगे और साथ ही 6 हजार 741 ट्रांजिट टीमे और 8 हजार 989 मोबाइल टीम की व्यवस्था की गयी है।
Tags Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates National pulse Polio National Pulse Polio Campaign Plus Polio Abhiyan Polio Campaign polio vaccination Pulse polio Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
