Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रतिदिन सेल्फी लेकर अपलोड करें क्वारेंटाईन किए गए लोग

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से क्वारेंटाईन किए गए लोगों को रोजाना सुबह 8 से रात 9 बजे तक हर दो घंटे बाद सैल्फी खिंचकर राजकोविड़ इनफोएप पर अपलोड़ करना होगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इसकी अवहेलना करने पर सख्त कार्यवाही के प्रावधान किए गए हैं।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए उठाएं गए कदमों के तहत यदि चिकित्सकीय जांच में कोई नागरिक कोविड़ 19 से संक्रमित, के लक्षण दिखते है तो ऐसा व्यक्ति चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार 14 दिन तक क्वारेंटाईन के रूप में निर्धारित स्थान पर रहेगा तथा इस संबंध में जारी सभी दिशा निर्देशों की पालना करेगा। निर्दिष्ट क्वारेंटाईन व्यक्ति खुद के मोबाईल पर सूचना प्रौद्योगिक एवं संचार विभाग द्वारा विकसित किए गए मोबाईल एप राजकोविड़ इनफोएप डाउनलोड करेगा। उसे रोजाना सवेरे 8 से रात 9 बजे तक हर दो घंटे बाद सैल्फी इस मोबाईल एप पर अपलोड करनी होगी।

quarantined people take selfies upload rajcovidinfoapp
उन्होंने बताया कि किसी मरीज के पास एप या ई-मेल की सुविधा नहीं है तो ऐसे व्यक्ति की लोकेशन टेलीकोम कम्पनी की सहायता से ट्रेस की जाएगी। इसके लिए संबंधित क्वारेंटाईन व्यक्ति को पुलिस या चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि को मोबाईल नम्बर उपलब्ध करवाने अनिवार्य होंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि क्वारेंटाईन किए गए व्यक्ति की माॅनिटरिंग संबंधित क्षेत्र के पुलिस या चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा की जाएगी। यदि संबंधित क्वारेंटाईन व्यक्ति अपने निर्धारित स्थान को छोड़ता है तो उसके परिजन निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत पुलिस या चिकित्सा विभाग को सूचित करने के लिए उत्तरदायी होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि क्वारेंटाईन किए गए व्यक्ति की ओर से दिशा निर्देशों, हिदायतों, आदेशों की अवहेलना की जाती है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता धारा के 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के अध्याय 10 के सेक्सन 51-60 में वर्णित प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !