Monday , 30 September 2024

मां सोनिया गांधी का जन्मदिन रणथंभौर में मनाएंगे राहुल-प्रियंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त कार्यक्रम के बीच 9 दिसम्बर को अपनी मां कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी का जन्मदिन रणथंभौर में मनाएंगे। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सवाई माधोपुर पहुंच गए थे। भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम देकर राहुल गांधी भी 8 दिसम्बर को ही सवाई माधोपुर पहुंच गए।

 

सोनिया गांधी राजस्था के चार दिवसीय दौरे पर हैं और शुक्रवार को अपना जन्मदिन अपने बेटे-बेटी (राहुल और प्रियंका गांधी) के साथ मनाएंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपने परिवार के साथ रणथंभौर रोड़ स्थित शेरबाघ होटल में रहेगें तथा 9 दिसम्बर को अपनी माँ सोनिया गांधी का जन्मदिन यहीं मनाएंगे।

 

Rahul and Priyanka will celebrate mother Sonia Gandhi's birthday in Ranthambore

 

जानकारी के अनुसार इसके बाद सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। उनकी निजी यात्रा है और किसी भी नेता को न तो बुलाया गया है और न ही मिलने की अनुमति दी गई है। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा उनके जन्मदिन पर उनसे मिल सकते हैं।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा बूंदी जिले से गुजर रही है और बृहस्पतिवार की यात्रा के पहले भाग के बाद शुक्रवार तक विश्राम का दिन होगा। यात्रा 10 दिसंबर से दोबारा शुरू होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Online cyber mantown sawai madhopur police news 30 sept 24

ऑनलाइन साइबर ठ*गी के 6 युवकों को दबोचा

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए …

Hotel Sher bagh news sawai madhopur 30 sept 24

सवाई माधोपुर के इस होटल को मिली ब*म से उड़ाने की ध*मकी  

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पांच सितारा होटल शेर बाघ ग्रुप को …

Now the atmosphere in Kota is like the valley of Kashmir Dussehra Fair

अब कश्मीर की वादियों जैसा माहौल कोटा में

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में इस बार दशहरा मेले में लोगों को उमस से …

Bear Dadupanti Saint Sawai Madhopur news 30 sept 24

भालू ने दादूपंथी संत पर किया ह*मला, 3 दिन में दूसरा ह*मला

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भैरू दरवाजा के पास भालू ने संत …

Ramlila manchan invitation given to Ganeshji in sawai madhopur

रामलीला मंचन 3 अक्टूबर से, गणेशजी को दिया निमंत्रण

सवाई माधोपुर: श्री विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर 3 अक्टूबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !