Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राहुल गांधी बोले – ‘पीएम मोदी के दावों से शेयर मार्केट में घोटाला हुआ, हम जांच की मांग करते हैं’

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। राहुल गांधी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम  नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की शेयर बाजार को लेकर की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शेयर बाजार को लेकर किए गए दावों से 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और हम इसकी जांच चाहते हैं।

 

 

राहुल गांधी ने कहा है कि, “पहली बार हम ने नोटिस किया कि पीएम मोदी ने, गृह मंत्री अमित शाह ने और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बाजार को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि स्टॉक मार्केट आगे जाएगी।” “12 मई को अमित शाह कहते हैं कि 4 जून से पहले शेयर खरीदना चाहिए। पीएम मोदी ने 19 मई ने कहा कि शेयर मार्केट आगे जाएगा।” “31 मई को बड़ी स्टॉक एक्टिविटी होती है। 3 जून को स्टॉक मार्केट सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है और चार जून को स्टॉक मार्केट नीचे चला जाता है।”

 

 

 

Rahul Gandhi said - 'PM Modi's claims led to scam in stock market, we demand investigation'

 

 

 

राहुल गांधी ने कहा है कि, “कुछ लोग थे जो जानते थे कि कोई घोटाला हो रहा है, लेकिन जो दावे किए गए उससे 30 लाख करोड़ रुपये का रिटेल इन्वेस्टर्स का नुकसान उठाना पड़ा है।” “इसे लेकर हम सवाल पूछना चाहते हैं। हमारे सवाल हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 5 करोड़ लोगों को निवेश करने की सलाह क्यों दी। बीजेपी का इससे क्या कनेक्शन है। हम जेपीसी की मांग करते हैं, यह एक घोटाला है, हम इसकी जांच की मांग करते हैं।”

 

 

 

 

“दोनों इंटरव्यू जो किए गए थे वो अदानी के चैनलों पर दिए गए थे। अदानी पर सेबी की जांच हो रही है। बीजेपी और फेक एग्जिट पोल वालों के बीच क्या कोई रिश्ता है। हम इसकी सच्चाई जानना चाहते हैं।” चुनावी नतीजों से पहले तमाम चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया गया था, लेकिन बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन 293 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाया है।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !