Saturday , 7 March 2026
Breaking News

3 दिन बाद बारिश का अलर्ट, बढ़ी गर्मी

जयपुर: राजस्थान में बारिश का दौर थम सा गया है। बारिश थमने से तापमान में भी बढ़त हुई है। जिससे वापस गर्मी लगने लगी है। राजस्थान के कोटा जिले में भी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। पिछले दो दिनों से जिले में जमकर गर्मी पड़ी है। रविवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। राजस्थान के कोटा, जैसलमेर, गंगानगर, बीकानेर में दिन में गर्मी ने परेशान किया।

 

 

Rain alert after 3 days in rajasthan

 

 

राज्य में केवल उदयपुर ही ऐसा शहर रहा है, जहां दोपहर बाद हल्की बारिश हुई है। ऐसे में अब राज्य में बारिश का दौर थम सा गया है। माना जा रहा है कि मानसून की विदाई आज या कल से शुरू हो सकती है। 26 सितंबर को 6 जिलों में एक बार फिर से हल्की बारिश का दौर आएगा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट देखें तो पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

 

 

आज या कल में मानसून की विदाई:

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून की विदाई का दौर आज या कल से शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यहां मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल बताई जा रही हैं। लगातार यहां तापमान बढ़ने, आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने से नमी भी कम हो गई है। बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर के कुछ हिस्सों से मानसून अगले 24 से 48 घंटे के दौरान विदा हो सकता है।

 

अब आगे क्या?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से 25 सितंबर तक राजस्थान में कहीं भी मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर मौसम सूखा रहने की संभावना है। 26 सितंबर को बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !