Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान आवासन मण्डल अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

मंडल को 1 लाख पेड़ लगाने का दिया टारगेट:-

जयपुर:- आवासन मण्डल अध्यक्ष टी रविकांत ने बीते गुरुवार को मंडल के बोर्ड कक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।जिसमें पिछले महीने हुई बैठकों में दिए गए निर्देश तथा सुझावों पर अब तक किए गए काम का फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आमजन की राहत के लिए उठाएं अहम कदम:-
आवासन अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि मंडल को आमजन का मंडल कहा जाता है, ऐसे में आमजन के सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर उन्हें राहत पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाएं।
Rajasthan Housing Board Chairman took review meeting of officers in rajasthan
आधुनिक तकनीकों के साथ बढ़े आगे :-
रविकांत ने कहा कि आज का युग तकनीकी युग है, ऐसे में मंडल को भी तकनीकों का उपयोग कर कार्यों को जल्द और समय पर पूरा करना चाहिए। चाहे योजनाओं के दौरान दिए जाने वाले मुआवजे के रूप में पट्टे हों या ई-नीलामी हो, हर तरह के कार्य के लिए मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर आमजन की आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए।
सजग एप से ‘सजग’ रहेगा मंडल:- 
अध्यक्ष ने सजग एप से कार्यों की प्रगति और उसके अनुसार किए जा रहे भुगतान के बारे में भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सजग एप के माध्यम से आवासन मंडल को भी सजग रहना होगा, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि से बचा जा सके।
पर्यावरण संरक्षण के लिए 1 लाख पेड़़ लगाने का टारगेट:-
अध्यक्ष टी रविकांत ने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि पेड़ लगाएंगे, तभी हम भविष्य को सुरक्षित बना पाएंगे। इस सोच के साथ हाउसिंग बोर्ड को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार हाउसिंग बोर्ड भी एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना अहम योगदान दे।
आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हैंड ओवर प्रॉपर्टी में भी पेड़ लगाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा हरियाली लाई जा सके और पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। आवासन अध्यक्ष ने नगरीय विकास विभाग के एकीकृत पोर्टल, समेत कई अहम मुद्दों को लेकर विभागीय अधिकारियों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त इंद्रजीत सिंह, सचिव डॉ. अनिल कुमार, मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर, मुख्य अभियंता एचक्यू मनोज गुप्ता, मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !