जयपुर: राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 अंतर्गत अब पूरा ध्यान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन पर लगाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भरे हुए प्रपत्रों को डिजिटल स्वरूप में दर्ज करने की प्रक्रिया लगातार तेज हो रही है। अब तक 95 लाख गणना फॉर्म ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। डिजिटाइजेशन में बाड़मेर, धौलपुर और गंगानगर आगे हैं, जबकि बारां, कोटा, बूंदी में गति धीमी बनी हुई है।
डिजिटाइजेशन में 30% से अधिक पर काम करके बाड़मेर और रायसिंहनगर सबसे आगे हैं, जबकि भीलवाड़ा और विद्याधर नगर 8% से भी कम गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करके इस सूची में सबसे नीचे हैं। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को डिजिटाइजेशन के कार्य को तेजी देने के लिए विशेष निर्देश दिए।
ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने में राजस्थान देश भर में सबसे आगे:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने में राजस्थान देश भर में सबसे आगे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कुल ऑनलाइन फॉर्म का 55% अकेले राजस्थान से है। प्रदेश में अब तक 1.33 लाख फॉर्म्स ऑनलाइन भरे जा चुके हैं। राज्य के उत्तरी जिले हनुमानगढ़ और गंगानगर ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने में सबसे आगे हैं, जबकि इसके दक्षिणी दो जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में प्रगति काफी धीमी है।
ऑनलाइन गणना फॉर्म ऐसे भरे:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के विकल्प का अधिकाधिक उपयोग करें। एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। यहां Special Intensive Revision (SIR) – 2026 पर क्लिक कर अपने Registered Mobile No./Email ID/EPIC No से लॉग इन करें और फिर Fill Enumeration Form पर क्लिक करें। अगले पेज पर अपना राज्य सेलेक्ट करें और EPIC नंबर डालकर अपना डिटेल सर्च करें। इसके बाद आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट और बीएलओ की जानकारी सामने आ जाएगी।
.
नाम, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा और राज्य जैसी पहले से भरी जानकारी चेक कर लें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी पर क्लिक करें। ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना होगा। इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल वेरीफाई करने के लिए आपके पास 3 ऑप्शन होंगे।
पहला ऑप्शन- मेरा नाम पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है। दूसरा ऑप्शन- मेरे माता-पिता का नाम (पिता, माता, दादा, दादी) पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है। तीसरा ऑप्शन- पिछले SIR की मतदाता सूची में न तो मेरा नाम है और न ही मेरे माता-पिता का नाम है। इनमें से एक ऑप्शन सेलेक्ट करें और खुद को वेरिफाई करे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
