राजस्थान में कोविड-19 से उत्पन्न आपदा में प्रभावितों की मदद के लिए चेयरमैन राजस्थान रॉयल्स, रॉयल्स मल्टीस्पोर्ट प्रा.लि. अंधेरी ईस्ट, मुंबई ने राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष में 25 लाख रुपए जमा करवाए है। इसमें से 10 लाख रुपए की राशि के उपयोग के लिए राशि संबंधित जिला कलक्टरों के खातों में हस्तान्तरित की गई है।

एक हजार निराश्रित/बेसहारा महिलाओं को दोपहर के भोजन के लिए जयपुर कलक्टर के खाते में 4.25 लाख रुपए हस्तान्तरित किए गए हैं। इसी प्रकार एक हजार निराश्रित/बेसहारा महिलाओं को दोपहर के भोजन के लिए जोधपुर कलक्टर के खाते में 4.25 लाख रुपए हस्तान्तरित किए गए हैं। सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथम्भौर पार्क में वनवासी महिलाओं के भोजन के लिए सवाई माधोपुर कलक्टर के खाते में 1.50 लाख रुपए हस्तान्तरित किए गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया