Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राज्यसभा में हं*गामा

नई दिल्ली: आज बुधवार को संसद की कार्यवाही फिर हं*गामे के साथ शुरू हुई। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर हं*गामा हुआ है। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। कार्यवाही के पांच मिनट बाद जगदीप धनखड़ के एक बयान के बाद हं*गामा शुरू हो गया। जगदीप धनखड़ ने कहा कि, “नियम 267 के तहत मुझे पांच नोटिस मिले हैं।

 

 

Rajya Sabha Jagdeep Dhankhar no confidence motion news update

 

 

 

संसद की कार्यवाही के लिए बने नियमों के अनुसार नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव पेश किया जाता है। यह प्रस्ताव किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा के लिए लाया जाता है। हं*गामे के वक्त केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में 72 साल बाद किसान के बेटे ने उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचकर देश की सेवा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस राज्यसभा के सभापति के तौर पर जिस तरह से उपराष्ट्रपति ने सदन की गरिमा को बनाए रखा है, उसे पूरा देश देख रहा है।

 

 

 

 

 

हम शुरू से देख रहे हैं कि विपक्ष के लोग ना तो लोकतंत्र को मानते हैं और ना ही चेयर की गरिमा रखते हैं। रिजिजू ने कहा कि आप लोग अगर चेयर को इज्जत नहीं दे सकते हैं तो इस सदन के सदस्य होने के लायक नहीं है। हम शपथ लेकर आए हैं, उपराष्ट्रपति के पद की गरिमा पर अगर आप लोग ह*मला करेंगे तो हम बिल्कुल बचाव करेंगे।

 

 

 

आप भारत को नुकसान पहुंचाने वालों के साथ खड़े रहते हो और फिर चेयरमैन साहब (सभापति) को नोटिस देते हो। इसे हम कामयाब नहीं होने देंगे। किरेन रिजिजू के बोलने के बाद जेडीएस के सांसद एचडी देवगौड़ा ने कहा कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर बात करना चाहता है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इधर (विपक्ष) बैठे सभी लोग संविधान के प्रति निष्ठा रखते हैं। ये आंबेडकर का संविधान बदलना चाहते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !