नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बछिया पालने पर किसान आं*दोलन से जुड़े नेता राकेश टिकैत ने निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा है कि जो छुट्टा (खुले) पशु सड़क पर घूम रहे हैं उनको भी देख लें। टिकैत ने कहा कि जिस गाय और गंगा के नाम पर ये सरकार में आए हैं जरा उनके भी हालात देख लें।
सौ-डेढ़ सौ रुपये में उनके लिए भूंसा (चारा) आ जाएगा, वो भी नहीं आता, वो भी कागजों में ही आ रहा है। गोशालाओं पर राकेश टिकैत ने कहा कि एक किस्म से गोशालाएं जेल हैं। कुछ जगहों पर ही वे सही से चल रही हैं, लेकिन अधिकतर जगहों पर वो जेल है और वहां जानवरों की मौ*त ही हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में एक वीडियो और कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं। इनमें वे एक बछिया के साथ नजर आ रहे थे, जिसका नाम उन्होंने दीपज्योति रखा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
