Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

भाई बहनों के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन सोमवार को जिले भर में बड़ी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राखी के अवसर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपने भाई के उज्जवल जीवन की कामना की और भाइयों ने भी अपने बहनों की रक्षा का दायित्व निभाने का संकल्प लिया। साथ ही बहिनों को उपहार दिये। यह त्यौहार परिवार व समाज में आपसी प्रेम व सामाजिक सद्भाव को बढ़ाता है। महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी यह पर्व मजबूत करता है।

Rakshabandhan festival celebrated with joy

हालांकि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते यातायात के साधनों के अभाव के चलते कई बहिनें अपने भाईयों के घर नहीं पहुंच सकी। लेकिन मोबाईल के जरिये ऑनलाइन संचार माध्यमों के उपयोग से एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं बाजारों में भी अन्य वर्षों की तरह राखियों एवं साथ ही मिठाईयों की बिक्री भी कम ही रही।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में भाई-बहन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र का प्रतीक राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहन को जीवन भर रक्षा का वचन दिया। और भाइयों ने बहनों को उपहार दिये।
वहीं दूसरी ओर शहर स्टेशन रोड़, माल गोदाम रोड़, नेहरू बाजार, चौपड़ बाजार, इंदिरा मार्केट, खारी बाजार आदि शहर के विभिन्न बाजारों में रक्षाबंधन के पर्व पर लोगों की चहल पहल भी दिखी। राखी की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की राखिया जिनमें डोरेमोन, मोबाइल, ब्रेसलेट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाली राखी, बच्चों की म्यूजिकल वाली राखी, एवं विभिन्न प्रकार की सतरंगी 5 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की राखिया लोगों को आकर्षित कर रही थी। मिठाई की दुकानों पर राखी की दुकानों पर शहर के लोग खरीदारी करते नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !