रणथंभौर दुर्ग स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आगामी 8 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।

मंदिर के महंत संजय दाधीच ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने 8 अक्टूबर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई है। दाधीच ने बताया कि इस दौरान मंदिर के पुजारियों द्वारा नियमित रूप से भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अपने घर से ही भगवान की आराधना करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया