Sunday , 8 March 2026
Breaking News

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेला शुरू, प्रथम दिवस श्रद्धालुओं की संख्या में दिखी कमी

रणथंभौर किला स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेशजी का लक्खी मेला 30 अगस्त से शुरू हो गया। भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगने वाले इस मेले के समय जिला मुख्यालय पूरी तरह भगवान गणेशजी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पहुंचने तथा जिला मुख्यालय से हम्मीर सर्किल होते हुए गणेशधाम होते हुए भगवान त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं, पदयात्राओं में आने वाले भक्तों के लिए भण्डारों की भरमार दिखाई दे रही है।

 

Ranthambore Trinetra Ganesh fair begins in sawai madhopur

 

हालांकि इस वर्ष मेले के प्रथम दिन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। लोगों का मानना है कि पिछले दिनों राज्य के कई हिस्सों में हुई मानसून की मेहरबानी से और मुख्य रूप से हाड़ौती क्षेत्र में अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी परिस्थितियों के चलते मेले में लोगों की संख्या में कमी रह सकती है। हालांकि गणेश चतुर्थी इस बार बुधवार को है। इसलिए मुख्य मेला 31 अगस्त को होने से अब बुधवार को लोगों के अधिक संख्या में आने की उम्मीद भी जाहिर कर रहे हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !