Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रणथंभौर की बाघिन टी-61 की हुई मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 7 में जामोदा के नाले में गत शुक्रवार सुबह बाघिन टी-61 का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह की पारी में रणथंभौर भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघिन दिखाई दी। बाघिन के काफी देर तक कोई मूवमेंट नहीं करने पर इसकी जानकारी पर्यटकों ने वन विभाग को दी।

 

 

सुचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे, वनकर्मियों ने बाघिन के पास पत्थर फैंका लेकिन इसके बाद भी बाघिन में कोई हलचल नहीं हुआ। वनकर्मियों ने इस संबंध में वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन अधिकारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे।

 

Ranthambore's tigress T-61 died, the forest department performed the last rites

 

वनकर्मियों ने बाघिन के शव को नाले से बाहर निकाला और शव को राजबाग वन चौकी पर लेकर आए। राजबाग वन चौकी पर वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. सीपी मीणा, पशु चिकित्सक डॉ. राजीव गर्ग एवं डॉ. सुनील शर्मा आदि ने बाघिन का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

 

पशु चिकित्सक डॉ. सीपी मीना ने बताया कि बाघिन के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। हालांकि बाघिन के पेट के बाये हिस्से में अन्दरुनी चोट आई है। प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत अन्दरुनी चोटों के कारण होना ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि की बाघिन की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Ranthambore's tigress T-61 died, the forest department performed the last rites

 

ऊंचाई से गिरने की आशंका

 

रणथंभौर में जिस स्थान पर बाघिन टी-61 का शव मिला है उसके दोनों ओर पहाड़ी है। ऐसे में वन अधिकारी इस बात की आशंका जता रहे हैं कि संभवतया: बाघिन रात में किसी शिकार का पीछा करते वक्त अचानक ही पहाड़ी से नीचे नाले में गिर गई हो। वन विभाग की ओर से इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

 

बाघिन टी-61 का इतिहास

 

बाघिन टी-61 की उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है और यह बाघिन टी-8 यानि लाडली और बाघ टी-34 (कुम्भा) की बेटी है। यह बाघिन रणथंभौर में केवल एक बार ही मां बनी थी। इसने तब दो शावकों को जन्म दिया था। इसकी टेरेटरी जोन 7 व 8 में ही रही है।

 

ये भी पढ़ें:- रणथंभौर नेशनल पार्क में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी-61

 

रणथंभौर नेशनल पार्क में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी-61

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !