Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा डिप्टी स्पीकर पद के चुनाव को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा के डिप्टी स्पीकर पद की चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे गए मेरे पत्र में मैंने लोकसभा डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की अपील की है।

Mallikarjun Kharge wrote a letter to PM Modi regarding the election of Lok Sabha Deputy Speaker post

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्रिय प्रधानमंत्री, मैं आपका ध्यान एक गंभीर मुद्दे की ओर दिलाना चाहता हूं। यह मुद्दा लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद के खाली रहने से जुड़ा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 93 के अनुसार, लोकसभा के दो सदस्यों को स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के रूप में चुना जाता है। संवैधानिक रूप से डिप्टी स्पीकर, स्पीकर के बाद सदन का दूसरा सर्वोच्च पीठासीन अधिकारी होता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर संविधान के तय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !