Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में मां वाउचर का किया वितरण

सवाई माधोपुर: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। इसके साथ ही मां वाउचर योजना के तहत नि:शुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर वितरित किये गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9, 18, 27 तारीख को गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जाती है।

 

 

Mother vouchers distributed under Prime Minister's Safe Motherhood Campaign

 

इसी के तहत 9 जून को अभियान का आयोजन कर वजन, उंचाई, पेट की जांच, खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, एचआईवी, सिफलिस, हदय स्पंदन, यूरिन, सोनोग्राफी आदि जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। चिकित्सकों द्वारा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवतियों की जांच के साथ ही गर्भावस्था के दौरान किसी भी गर्भवती में जटिलता पाए जाने पर उच्च संस्थानों पर भी रेफर किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने गर्भावस्था में आने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही सभी को भोजन की अच्छी आदतों को अपनाने, पोषक तत्वों युक्त भोजन करने, हरी सब्जियों, फलों, आयरन युक्त खाघ पदार्थों का सेवन करने की संबंधी जानकारी दी गई।

 

 

 

 

मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिला की दूसरी या तीसरी तिमाही में गर्भकाल के दौरान सोनोग्राफी नि:शुल्क कराई जा रही है। इसमें जिले के सभी निजी सोनोग्राफी सेंटर जुड़े हुए है, ताकि गर्भवती महिलाओं को उन्हीं के क्षेत्र में सोनोग्राफी करवाने की सुविधा मिल सके। इसके अंतर्गत गर्भवती महिला अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्र पर जांच करवा पा रही हैं।

 

 

प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान दिवस पर माह की 9, 18 व 27 तारीख को आवश्यक जांच के साथ-साथ सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए क्यूआर कोड युक्त कूपन उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जारी किया जाता है। इस कूपन के माध्यम से गर्भवती महिला विभाग से अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी केंद्र पर अपनी सोनोग्राफी जांच निःशुल्क करवा पा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !