टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार दोपहर बनास नदी में डूबने से आठ दोस्तों की मौ*त हो गई है। टोंक जिले में सदर थाना इलाके के पुराना बनास पुलिया के पास हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना जयपुर पुलिस को दी गई। टोंक जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास सांगवान ने बताया कि यह 11 युवक थे, जिनमें से तीन युवकों को बचा लिया गया है। आठ युवकों की डूबने से मौ*त हो गई है। यह सभी जयपुर के रहने वाले थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रशासन एवं सरकार यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
टोंक से विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि टोंक में भ्रमण पर आए जयपुर निवासी युवकों के बनास नदी में डूबने के कारण कुछ की मृ*त्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हा*दसे में प्रा*ण गंवाने वाले युवकों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने का संबल प्रदान करें।
Tags Ashok Gehlot Banas Banas Nadi Banas River Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sachin Pilot Sawai Madhopur App Tonk Tonk News Top News Vikalp Times
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
