नई दिल्ली: महात्मा गांधी की एक दुर्लभ ऑयल पेंटिंग अगले महीने लंदन में नीलामी के लिए रखी जाएगी। महात्मा गांधी की यह पेंटिंग साल 1931 में ब्रिटेन में बनाई गई थी। इन बीते सालों के दौरान महात्मा गांधी की कई पेंटिंग्स, ड्रॉइंग्स और स्केच दुनियाभर में फैल चुके हैं।
नीलामी घर बोनहम्स का कहना है कि यह पेंटिंग शायद एकमात्र ऑयल पोट्रेट है जिसके लिए गांधी ने वास्तव में बैठकर पोज दिए थे। इस पेंटिंग को ब्रिटिश कलाकार क्लेयर लीटन ने बनाया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
