रवांजना डूगंर थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्येनजर थाना शेत्र में फ्लेग मार्च किया है। फ्लेग मार्च थानाधिकारी गोपालराम मय जाब्ता व सीआरपीएफ की कम्पनी के जवानों के साथ ग्राम मुई व पांचोलास में किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिले में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और स्वतंत्रता पूर्वक कराने के उद्देष्य से जिला कलेक्टर/निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर सुरेश कुमार ओला एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर रखते हुए आज मंगलवार को रवांजना डूंगर अंन्तर्गत मुई और पांचोलास में फ्लेग मार्च किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया