Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रविंद्र भाटी बोले- मुकदमे नेता के लिए मेडल की तरह, हरीश चौधरी के चैलेंज का जवाब 4 जून को देंगे 

भाटी करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पोकरण पहुंचे थे। बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मुकदमे एक नेता के लिए मेडल की तरह है। घर पर जो रज़ाई ओढ़कर सोता रहता है, उस पर कोई मुकदमा नहीं करेगा। जो जनता की आवाज़ उठाएगा, उसके विरुद्ध मुकदमे भी होंगे। लाठी चार्ज भी होगा, जेल भी जाना पड़ेगा। हम मुकदमे से डरने वाले नही हैं।

 

भाटी शुक्रवार को करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पोकरण पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 गांव के लिए महाभारत का युद्ध हो सकता है, तो ये पूरे शिव की बात थी। दो हैंडपंप ने बहुत बड़ा काम किया है और इतिहास में दो हैंडपंप की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ये दो हैंडपंप की लड़ाई यहां तक नहीं आती तो ये जयपुर-दिल्ली के लोग बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा नहीं देख पाते। जितना इस चुनाव में बाड़मेर जैसलमेर की तरफ ध्यान दिया गया।

 

Ravindra Bhati said - Lawsuit is like a medal for the leader, will answer Harish Chaudhary's challenge on 4th June

 

इतना पहले ध्यान दिया जाता तो आज की स्थिति कुछ और होती। जनता को पता था की 26 तारीख तक ये लोग आएंगे। उसके बाद कोई नहीं आएगा अब सिर्फ मैं खड़ा हूं जनता के साथ। भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आगे आने से रोकने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

 

लोगों ने अपने बेटों, पोतों और पड़पोतों के लिए अपनी सीट को दबा के रखा है। युवाओं को राजनीति में जगह नहीं मिल पाती है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलता रहता है। इस बीच बायतु विधायक हरीश चौधरी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके चैलेंज का जवाब 4 तारीख को चुनाव परिणाम के साथ देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !