Friday , 6 March 2026
Breaking News

रोका था छात्रा का रास्ता, चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने12वीं कक्षा की छात्रा का रास्ता रोककर अ*श्लील हरकतें करने व आरोपी द्वारा छात्रा की माता के साथ मा*रपीट व छे*ड़छाड़ करने का दो माह से फरार आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी केशव उर्फ चन्दू पुत्र श्री मुकेश शर्मा निवासी कुस्तला रवाजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया गया है।

 

 

Rawanjna Dungar Sawai Madhopur police news 30 sept 24

 

 

 

रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रवांजना डूँगर पुलिस के नेतृत्व में थाने से टीम गठित की गई। इस दौरान मुखबिर की सूचना व साइबर सैल की तकनीकी सहायता से आरोपी केशव उर्फ चन्दू पुत्र मुकेश शर्मा निवासी कुस्तला रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को जयपुर से डि*टेन किया गया। इसके बाद आरोपी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि बालकिशन वैष्णव निवासी कुस्तला ने गत दिनांक 03/07/24  एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

 

 

 

जिसमें बताया गया है कि आरोपी मेरी बेटी को आए दिन परेशान करता है और फोन कर ध*मकी देता है कि तुझे मैं अपने साथ उठाकर ले जाउूँगा। मेरी बेटी जब स्कूल जाती थी तो रास्ते में रोककर अ*श्लील शब्द बोलकर जबरदस्ती फोन पर बात करने का दबाव बनाता है। गत दिनांक 02/07/24 को करीब 5 बजे मेरी पत्नी और बेटी घर पर ही थे। इतने में आरोपी केशव और उसके साथ मेरे घर पर आए। इसके बाद मेरे और मेरी पत्नी के साथ मा*रपीट की और मेरी पत्नी के साथ छे*ड़छाड़ की।

 

 

 

इस संबंध में मामला दर्ज किया। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक भारत लाल द्वारा की गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक भरत लाल, कांस्टेबल सियाराम, राकेश कुमार और हैड कांस्टेबल साइबर सेल महेंद्र कुमार शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !