Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चोरी की बाइक पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर: खाजूवाला पुलिस ने एक बिजनेसमैन की बाइक चुराने वाले आरोपी चोर को सोशल मीडिया के माध्यम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी खुदाबक्श उर्फ अली निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद के डांस की रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की हुई थी।

 

 

रील में चोर बाइक के चारों और नाच रहा था। व्यापारी के दोस्त ने जब उसे यह रील भेजी तो उसकी बाइक की पहचान हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

 

Reel Bike Social Media Bikaner Police News 7 Aug 2024

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर देखी रील में पहचानी अपनी बाइक:

खाजूवाला थानाधिकारी बमवंत कुमार के अनुसार गत 30 जुलाई को खाजूवाला के साहू बाजार में कपड़े के व्यापारी सतनाम की बाइक चोरी हुई थी। चोरी की वारदात वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित सतनाम ने गत 1 अगस्त को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

इसके बाद सतनाम के दोस्त ने 4 अगस्त को एक रील सोशल मीडिया पर देखी थी। इसके बाद उसने यह रील सतनाम को भेजी तब जाकर बाइक की पहचान हूई। इसके बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस की सहायता से बाइक चोरी के आरोपी खुदाबक्श उर्फ अली को गिरफ्तार किया है।

 

 

आरोपी रील में कर रहा था डांस:

बाइक चोरी के आरोपी ने बाइक के कई पार्ट्स और नंबर प्लेट बदल दी थी। पुलिस ने जब बाइक के चेचिस नंबर चेक किए तो बाइक सतनाम की ही थी। बाइक चोरी करने के बाद आरोपी बीकानेर आ गया था। आरोपी ने जूनागढ़ के सामने सुरसागर के पास उसने राजस्थानी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !