Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान में अब नहीं होगी रीट की परीक्षा ! शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे प्रदेश के युवाओं को 2 वर्षीय बीएड, 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड कोर्सेज में दाखिले के लिए पहले पीटीईटी का एग्जाम देना होता है। उसके बाद बीएड कोर्स, फिर रीट एग्जाम और आखिर में मुख्य परीक्षा से गुजर कर स्कूल में शिक्षक बनने का सपना पूरा होता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के कई साल गुजर जाते है और सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत में महज 10 फीसदी ही है। बाकी 90 फीसदी अभ्यर्थियों को मायूसी ही हाथ लगती है। ऐसे में अब प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों का समय व्यर्थ ना हो, इस उद्देश्य से एक प्लान तैयार किया है। जिसके तहत ना तो छात्रों को रीट की परीक्षा देनी होगी और ना ही कई साल बर्बाद करने होंगे। बीएड से पहले ही महज एक परीक्षा देकर वो अपना भविष्य तय कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि उनका जो प्लान है, उसके अनुसार युवाओं के 5 साल बेकार ना हों।

 

REET exam will no longer be held in Rajasthan

 

 

पहले उन्हें बीएड के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देनी होती है। उसके बाद बीएड और फिर रीट और मुख्य परीक्षा देनी होती है, तब जाकर नौकरी लगती है। जितने लोग बीएड करते हैं सभी को नौकरी मिल भी नहीं पाती। अधिकतर को तो करियर के दूसरे क्षेत्र में भाग्य आजमाने का भी मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में युवाओं का समय बर्बाद ना हो और एक प्रतियोगिता परीक्षा देने के बाद ही ये तय हो जाए कि उन्हें नौकरी मिलेगी या नहीं। उन्होंने बताया कि यदि बीएड किए बिना अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेगा तो परीक्षा में सफल होने पर उसे बीएड करने के लिए समय दिया जाएगा और यदि बीएड किया हुआ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होता है तो उसे सीधे नौकरी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएड से पहले एक कंपटीशन एग्जाम होगा। इस कंपटीशन एग्जाम की मेरिट ग्रेड और विषय वार बनाई जाएगी। इस एक प्रतियोगिता परीक्षा से ये क्लियर हो जाएगा कि अभ्यर्थी शिक्षक बनेगा या नहीं। हालांकि, इसके लिए पहले लीगल राय ली जाएगी। एक्सपर्ट से भी बातचीत कर रहे हैं। सबसे बातचीत करने के बाद जो न्याय संगत होगा, वहीं कदम उठाया जाएगा ताकि नियमों का उल्लंघन की बात कहकर कोई कोर्ट से स्टे नहीं ले पाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !