जयपुर: राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने आज रविवार देर रात फाइनल कट ऑफ जारी कर दी है। जिसकी लिस्ट विभागीय वेबसाइट पर अभी अपलोड की जा रही है। ये जानकारी शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्विट कर दी है और साथ ही उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्विट किया कि अभ्यर्थियों के नामवार सेलेक्ट आदेश के अनुसार विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं और बधाई। वहीं एक और अन्य ट्विट में उन्होंने कहा कि राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल शिक्षक सीधी भर्ती 2021-22 अंतर्गत शिक्षक लेवल प्रथम के 15500 पदों पर गत दिनांक 31- 12- 2021 को जारी विज्ञप्ति के क्रम आज रविवार 17 अप्रैल 2022 को प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए है।
राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अंतर्गत अध्यापक लेवल प्रथम के 15500 पदों पर दिनांक 31- 12- 2021 को जारी विज्ञप्ति के क्रम आज दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की सूची व कट ऑफ़ मार्क्स जारी कर दिए गए है।@DIPRRajasthan pic.twitter.com/bYEeXkGUDC
— Dr. Bulaki Das Kalla (@DrBDKallaINC) April 17, 2022

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया