Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलेक्ट्रेट के अनुभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डाॅ.एसपी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अनुभाग प्रभारियों से कार्यों की साप्ताहिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा अनुभागों में बकाया प्रकरणों का निस्तारण समय पर कर पैंडेन्सी शून्य करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के कार्यो को त्वरितता से निस्तारित करें।
बैठक में जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष, मनरेगा कार्य, जल शक्ति अभियान की प्रगति, लोकायुक्त के समक्ष लम्बित प्रकरण, विधानसभा प्रश्नों की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान की स्थिति, राशन एवं खाद्यान्न वितरण, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण, न्यायिक कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Review meeting of Collectorate's sections was held  sawai madhopur
बैठक में एडीएम कैलाश चंद्र, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम रघुनाथ, कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन, तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा, डीआईओ राजकुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अनुभाग प्रभारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !