Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नवीन चिकित्सा संस्थानों के निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता एवं मापदण्डों का ध्यान रखने के दिए निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने शुक्रवार को 15 नवीन चिकित्सा संस्थानों (जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सीएचसी, यूपीएससी) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल विंग अधिकारियों को इन चिकित्सा संस्थानों का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। गिरि ने निगम स्तर से उपलब्ध करवाई गई राशि का समुचित उपयोग करते हुए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सा संस्थानों के निर्माण कार्य को गति दी जाये। उन्होंने निर्माण कार्य की मासिक प्रगति रिपोर्ट निगम को भिजवाने के निर्देश भी दिए।

 

Review of construction works of new medical institutions

 

प्रबंध निदेशक ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों के निर्माण कार्यों में यदि कोई बाधा आ रही हो तो संबंधित जिला कलेक्टर या संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से समन्वय स्थापित करें। साथ ही, इस संबंध में विभाग को भी अवगत करायें। गिरि ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि इन सभी चिकित्सा संस्थानों का निर्माण कार्य नियमानुसार हो तथा गुणवत्ता एवं मापदण्डों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्मित किये जाने वाले भवनों के ब्लू प्रिन्ट की प्रतिलिपि निर्माण स्थान पर उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें। निगम अथवा अन्य अधिकारियों के निरीक्षण के समय इसकी प्रतिलिपि उपलब्ध करवाई जाये। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुये जल एवं बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी की जाये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !