जयपुर: जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हा*दसे में 28 वर्षीय युवक की मौ*त हो गई। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जिससे रेलिंग का एंगल गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए चालक के सीने में जा घुसा। हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार के अनुसार, मृ*तक की पहचान आनंद सिंह शेखावत (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सुंदर विहार करधनी के रूप में हुई है।
वह वाहन चला रहे थे, जबकि उनके साथ शक्ति प्रताप (22) निवासी देवधारा कॉलोनी मुरलीपुरा बैठे थे, जो हा*दसे में सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2:40 बजे दादी का फाटक से मुरलीपुरा की ओर जाते समय केडिया चौराहे के पास हुई। टक्कर के बाद युवक वाहन में फंस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटर की मदद से लोहे का एंगल काटा और युवक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से कांवटिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
