छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर बंगोली में एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौ*त हो गई है। यह दुर्घटना रविवार देर रात हुई। दुर्घटना में म*रने वाले सभी लोग, एक बच्चे के जन्म के बाद आयोजित छठी उत्सव से लौट रहे थे। जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि खरोरा के बाना गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम से लोग लौट रहे थे। सभी मृ*तक एक माजदा गाड़ी में सवार थे, जो एक बड़े ट्रेलर गाड़ी से टकरा गई। अभी तक 13 लोगों की मौ*त की खबर है।
Road Accident in raipur chhattisgarh
इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृ*तकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया है। पुलिस के अनुसार रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के चटौद गांव से लगभग 50 लोग खरोरा थाना क्षेत्र के बाना गांव में एक पारिवारिक आयोजन में गए हुए थे। देर रात वापसी के दौरान यह हा*दसा हुआ है। हा*दसा इतना भयावह था कि लोगों के श*व बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। हा*दसे के कारण रायपुर-खरोरा मार्ग काफी देर तक बंद रहा।