Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आखिर कौन है कोटड़ी गाँव की सुवा दाई मां, जिन्हें मातृ दिवस पर दिया कुमारी ने किया सम्मानित

जयपुर: मातृ दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर के रूपनगढ़ के कोटड़ी गांव पहुंचकर 85 वर्षीय सुवा दाई मां को सम्मानित किया है। सुवा दाई मां ने बीते छह दशकों में 2800 से अधिक बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराकर निःस्वार्थ सेवा और मातृत्व की अद्भुत मिसाल कायम की है। सुवा दाई मां ने मात्र 24 वर्ष की आयु में इस सेवा का आरंभ किया था। उस वक्त गांवों में बिजली, चिकित्सा सुविधा और साफ-सफाई का घोर अभाव था। उन्होंने अपना पहला प्रसव मीरा देवी का कराया था। वे वर्तमान में 61 वर्ष की हैं।

 

After all, who is Suva Dai Maa of Kotri village of Ajmer, whom Diya Kumari honored on Mother's Day

 

 

 

दाई मां वर्तमान में भी कोटड़ी, झाखोलाई, भेरवई और करडाला गांवों की महिलाओं को प्रसव में सहायता देने के साथ गर्भावस्था, पोषण, स्वच्छता और प्रसवोपरांत देखभाल से जुड़ी सलाह भी देती हैं। अस्पताल की सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद, महिलाएं आज भी उन पर विश्वास करती हैं। सम्मान समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सुवा दाई मां त्याग, समर्पण और मातृत्व की जीवंत मूर्ति हैं। उनकी जीवनगाथा यह सिद्ध करती है कि असली नायक चमक-धमक से दूर, अपने कर्म से समाज में अमिट छाप छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस के अवसर पर कोटड़ी गांव की मूक नायिका के सम्मानित होने पर सभी माताओं को गर्व होना चाहिए।

 

 

 

उन्होंने अपने जीवन के 60 से अधिक वर्ष मातृत्व की सेवा में समर्पित कर दिए। सुवा दाई मां बच्चों का जन्म कराने के साथ अपने आंचल की ममता, अनुभव और देखभाल से नवजीवन देती रहीं। निस्वार्थ भाव से उन्होंने जो कार्य किया, वह किसी चिकित्सक, किसी आधुनिक उपचार से कम नहीं है। जब गांवों में बिजली नहीं थी, अस्पताल दूर थे, और संसाधनों की भारी कमी थी तब सुवा दाई मां ने लकड़ी की रोशनी में, उबले पानी से सफाई कर, रात-रात भर जागकर सैकड़ों प्रसव कराए।

 

 

 

 

यह साहसिक कार्य होने के साथ सच्चा मातृत्व है। यह समाज की असली शक्ति है। उन्होंने कभी अपने काम के बदले पैसे नहीं लिए। ऐसी महिलाएं अपने निस्वार्थ कार्य से पीढ़ियों को जीवन देती हैं। उन्होंने कहा कि सुवा दाई मां हमें यह संदेश देती हैं कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हर नारी में एक शक्ति छिपी होती है बस उसे पहचानने और सम्मान देने की आवश्यकता है। इस मातृ दिवस पर हम सभी को सुवा दाई मां से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही अपने आसपास की मातृ शक्ति को पहचानने, सम्मान देने और उनके अनुभवों को समाज की धरोहर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मंथन संस्था की कमला माली ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !