अलवर: आज गुरुवार की सुबह कोटपूतली-वाया बानसूर-अलवर मार्ग पर एक बड़ा हा*दसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे अलवर से बानसूर की तरफ जा रही एक रोडवेज बस और एक लोक परिवहन बस तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश में हमीरपुर के पास सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में जा फंसी। हा*दसे के बाद बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
गनीमत रही हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों बसें तेज गति में थीं और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। हा*दसे के बाद दोनों बस चालक मौके से फ*रार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर लोक परिवहन बसें अक्सर तेज गति से दौड़ती हैं और यात्रियों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं करतीं। यात्रियों ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
