Sunday , 7 June 2026
Breaking News

‘हक’ फिल्म के खिलाफ शाह बानो की बेटी की याचिका खारिज

मुंबई: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शाह बानो की बेटी की ‘हक़’ फिल्म की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। इमरान हाशमी और यामी गौतम के अभिनय वाली यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार शाह बानो बेगम की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि फिल्म में शाह बानो के जीवन की निजी घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

 

Shah Bano daughter haq film news 06 Nov 25

 

उनकी ओर से यह भी कहा गया कि फिल्म निर्माता बानो के परिवार या उनके कानूनी उत्तराधिकारियों की सहमति के बिना ऐसी निजी घटनाओं को दिखाने फिल्म नहीं बना सकते। वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के इंदौर बेंच के जस्टिस प्रणय वर्मा ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार हाई कोर्ट ने कहा कि फिल्म के डिस्क्लेमर में कहा गया है कि यह फिल्म काल्पनिक है। इसके साथ ही, कोर्ट ने कहा कि डिस्क्लेमर के अनुसार फिल्म ‘बानो: भारत की बेटी’ नाम की किताब का रूपांतरण है और 1985 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, इसलिए इसमें कुछ हद तक छूट दी जा सकती है।

 

 

कोर्ट ने कहा कि यह याचिकाकर्ता की मां का गलत चित्रण नहीं है और फिल्म किसी व्यक्ति की सच्ची कहानी होने का दावा नहीं करती है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म के बारे में यह दावा नहीं किया गया है कि यह अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम (1985) मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर “पूरी तरह” आधारित है और अगर इसमें नाटकीयता के लिए इस्तेमाल किए गए कोई व्यक्तिगत विवरण हैं, तो यह गलत नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !