राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 का आयोजन 5 अगस्त 2018 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के 15 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के समन्वयक अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा के संबंध में विविध जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 1/13 में दूरभाष संख्या 07462 – 220323 पर 3 अगस्त 2018 से 5 अगस्त 2018 तक नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त से 4 अगस्त 2018 तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 5 अगस्त 2018 को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी उप निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग सवाई माधोपुर प्रदीप कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निजी सहायक सुनील कुमार गुप्ता, क. सहायक शिव शंकर गर्ग, सहा. कर्म. दिलीप श्रीवास्तव एवं सहा. कर्म. माजिद खान को लगाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया