Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आरपीएससी ने 6 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि की जारी 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गत बुधवार को 6 विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी की गई। इन परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2025 में 19 जनवरी से 1 जून तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जनवरी 2025 तथा पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय परीक्षा-2024 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।
RPSC releases proposed exam date of 6 different competitive exams
जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 एवं कृषि अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अप्रेल 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। संस्कृत शिक्षा (कॉलेज विभाग) हेतु शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 से 6 मई 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य परीक्षा)-2024  का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !