Friday , 6 March 2026
Breaking News

विनेश फोगाट के बाहर होने पर संसद में मचा हंगामा

नई दिल्ली: विनेश फोगाट के ओलंपिक फाइनल से पहले ही अयोग्य घोषित किए जाने का मुद्दा संसद में आज गुरुवार को भी उठा। विपक्ष ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने कल यह मुद्दा उठाया था और यह बहुत की महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष से जुड़ा मुद्दा नहीं है और हम इस मुद्दे को लेकर चर्चा करना चाहते हैं।

फिलहाल राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने इस विषय पर चर्चा करने से मना कर दिया है। विनेश फोगाट के विषय को लेकर राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है और सदन से वॉक ऑउट कर लिया है। राज्यसभा के सभापति ने कहा कि विपक्ष को लग रहा है कि सिर्फ इन्हें ही दुख हुआ है। हमारी लड़की के बाहर होने से पूरा देश दुखी है।

Ruckus in Parliament over Vinesh Phogat ouster in paris olympic 2024

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर हर कोई दुखी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विनेश फोगाट का सवाल पक्ष और विपक्ष का सवाल नहीं है। यह देश का सवाल है। विपक्ष के पास बहस के लिए विषय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय और ओलंपिक संघ के लोगों ने इस विषय को हर संबंधित मंच पर उठाया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !