Saturday , 7 March 2026
Breaking News

संत निरंकारी मिशन ने 1000 बेड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर मानवता के लिए किया समर्पित

सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की ओर से बुराड़ी रोड़ दिल्ली में स्थित ग्राउंड नं. 8 के विशाल सत्संग भवन में कोविड-19 महामारी से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए 1000 से भी अधिक बेड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के सहयोग से इस ट्रीटमेंट सेंटर में बैड इत्यदि व मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था संत निरंकारी मिशन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सन्दर्भ में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संत निरंकारी मंडल के सैक्रेटरी जोगिंदर सुखीजा के साथ इस स्थान का निरिक्षण किया और अपनी सन्तुष्टी प्रकट करते हुए इस स्थान पर संत निरंकारी मिशन की ओर से कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर बनाने की अनुमति भी प्रदान की। स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन की ओर से की गई इस पहल के लिए सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज का हृदय से धन्यवाद किया। इसके अलावा भारत के सभी सत्संग भवनों को कोविड वैक्सिनेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया गया था। जिसकी मंजूरी के उपरांत भारत के सैंकड़ों निरंकारी सत्संग भवन कोविड-19 के टीकाकरण सेंटर में परिवर्तित हो चुके हैं। उधमपुर, मुम्बई जैसे कई निरंकारी भवनों को “कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर” में परिवर्तित किया जा रहा है। साथ ही साथ संत निरंकारी मिशन के कई सत्संग भवन काफी समय से क्वारंटाइन सेंटर के रुप में, सम्बन्धित प्रशासनों को उपलब्ध कराए गए हैं।

Sant Nirankari Mission dedicates 1000 bed covid-19 Treatment Center to humanity

संत निरंकारी मण्डल सवाई माधोपुर मीडिया प्रभारी पदमा प्रजापति ने बताया कि भारत में कोविड-19 के आरंभ से ही संत निरंकारी मिशन की ओर से राशन-लंगर बाँटने से लेकर आर्थिक रूप में केन्द्र तथा कई राज्य सरकारों के आपातकालीन निधी कोषों में धनराशि जमा की गई तथा पीपीई किट्स, मास्क इत्यादि साधन उपलब्ध कराये गए और देशभर में लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मिशन की इन सभी गतिविधियों में संत निरंकारी मिशन की मानवता को समर्पित विचारधारा की झलक प्रतिबिंबित होती है और इस कार्य की हर स्तर पर सराहना भी हो रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !