Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सपना प्रजापत ने 92.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर लहराया परचम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में स्थानीय विद्यालय का परिणाम 100% रहा।  साथ ही विद्यालय की छात्रा सपना प्रजापत ने 92.33% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान एवं किरण बैरवा ने 82.50% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन किया है।

 

 

विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने बताया कि कुल 14 छात्राओं में से 9 प्रथम श्रेणी एवं 5 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत को दिया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम उन्नयन और विद्यालय विकास के लिए विभागीय अधिकारियों की मार्गदर्शन एवं एसडीएमसी सदस्यों की सहयोग से कई नवाचार किए गए, जिनमें बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों से साप्ताहिक संपर्क करने हेतु अध्यापकों की एक टीम का गठन किया गया जो सुबह जल्दी उठकर उनके घर जाकर संपर्क करती थी जिससे बच्चों की पढ़ाई के प्रति नियमितता बनी रही।

 

 

Sapna Prajapat got 92.33 percent marks in 10th Board Exam in Sawai Madhopur

 

 

 

साप्ताहिक एवं टॉपिक वाइज टेस्ट लिए गए एवं कई अन्य प्रयास किए गए। गुरवार को विद्यालय में होनहार छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भगवतगढ़ सरपंच केदार मल गुर्जर एवं एसडीएमसी सदस्य बाबूलाल बैरवा ने छात्राओं को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। सरपंच ने प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सरकारी विद्यालय के इस बेहतर परिणाम से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !