Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नेपाल साहित्य महोत्सव में पशुपति प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत होंगे डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी एवं डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी

काठमांडू में आयोजित हो रहे आगामी तीन दिवसीय अधिवेशन में दिया जाएगा यह अति प्रतिष्ठित सम्मान

सवाईमाधोपुर:- अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति देश की समस्त भाषाओं को समर्पित 14 हजार सदस्यों वाली भारत की एक पंजीकृत वैश्विक संस्था है, जिसका अनवरत 1,500 दिन नियमित प्रसारण का गौरवशाली कीर्तिमान भी है। संस्था ने भारत के 19 विभिन्न राज्यों में अपने सफल राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किये हैं, जिसमें राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा देश-विदेश के अनेक साहित्यकार प्रतिभागी रह चुके हैं।

 

 

संस्था के ग्लोबल प्रेसीडेन्ट वरिष्ठ साहित्यकार तथा वरिष्ठ पत्रकार पंडित सुरेश नीरव ने बताया कि संस्था अपना 20 वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नेपाल साहित्य महोत्सव, नेपाल की राजधानी काठमांडू में आगामी 19, 20 और 21 जून को आयोजित करने जा रही है, जिसमें देश-विदेश के अनेक साहित्यकार भाग ले रहे हैं। यह तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन विश्व बंधुत्व के ज्वलंत संदर्भ को समर्पित होगा।

 

 

Dr. Madhu Mukul Chaturvedi and Dr. Indra Chaturvedi will be honored with Pashupati Pragya Samman in Nepal Literature Festival.

 

 

 

 

इस अधिवेशन के लिए संस्था द्वारा जिन महत्वपूर्ण रचनाकारों का चयन किया गया है, उसमें सवाई माधोपुर राजस्थान से डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी, कुवैत से लोकप्रिय प्रवासी कवयित्री संगीता चौबे “पंखुड़ी”, काठमांडू नेपाल से प्रतिष्ठित साहित्यकार राजेन्द्र “शलभ”, लोकप्रिय कवयित्री मोनी बिजय, केरल से पूर्व मेजर जनरल अनूप कुमार, लोकप्रिय गायिका मीरा नायर, कर्नाटक बेंगलुरु से प्रतिष्ठित गीतकार ज्ञान चंद मर्मज्ञ, शरद सिह, डॉ. कविता सिंह प्रभा, डॉ. मंजुलता गुप्ता, गुजरात से डॉ. राखी सिंह कटियार, श्यामा सिंह, डॉ. भागिया “खामोश”, मुंबई से डॉक्टर दमयन्ती शर्मा, उत्तराखंड देहरादून से सुभाष चंद्र सैनी, सुमन सैनी,सौम्या दुआ, हरियाणा से राजेन्द्र राज निगम, इंदु “राज” निगम, राजेश प्रभाकर, वीणा अग्रवाल, राजेश “रघुवर”, रेणु मिश्रा, बिहार से डॉ. रत्नेश्वर सिंह, ऋषि सिन्हा, डॉ. नीलम श्रीवास्तव, ठाकुर ज्वाला प्रसाद, राशदादा, उत्तर प्रदेश से पंडित सुरेश नीरव, मधु मिश्रा, विजय प्रशांत, निशा भार्गव, सतीश भार्गव, उमानाथ त्रिपाठी, गंगा मणि त्रिपाठी, अजय कुलश्रेष्ठ “अजेय”, डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ, डॉ. ममता वार्ष्णेय, दिल्ली से उमंग सरीन, अशोक सरीन, डॉ. पुष्प लता भट्ट, ब्रह्म देव शर्मा, अंजू क्वात्रा, रंजना मजूमदार तथा सुप्रसन्न मजूमदार के नाम उल्लेखनीय हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !